Hello दोस्तों कैसे है आप सब , स्वागत आप सबका यात्रा के सफर के इस ब्लॉग में। आज हम बात करेंगे दुनिया के एक ऐसे देश के बारे में जो अपने आप में बहुत ही ख़ास है आज हम भारत से लगा हुआ देश यानि,भारत के पडोसी देश नेपाल की सुन्दर एवं घूमने लायक जगहों के बारे में बतायेगे (tourist places in nepal in hindi)। देवताओं का घर कहे जाने वाले नेपाल, एक बहुत ही सुन्दर देश है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की जहाँ एक ओर बर्फ ढकी पहड़िया है तो दूसरी ओर तीर्थ स्थल है। यही कारण है की हिमालय की गोद में बसा नेपाल, यहाँ के हसीं नज़ारे हर किसी के मन को मोह लेते है। इस कारण दुनिया भर से लोग यहाँ घूमने के लिए पहुंचते है।
1. Kathmandu

Kathmandu नेपाल की राजधानी होने साथ साथ और वहाँ का सबसे बड़ा शहर भी है। यहाँ की गालिया और यहाँ के घरो के आर्किटेक्चर इतना शानदार है की दुनिया भर से लोग यहां घूमने के लिए आते है। यह की मंदिर और कल्चर इतना खूबसूरत है की दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
2. Boudhanath Stupa

Boudhanath Stupa नेपाल की राजधानी काठमांडू से लगभग 5-6 किलोमीटर की दूरी पर है, और यह स्तूप अपने आप में विश्व का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूपों में से एक है। बौद्धनाथ स्तूप की स्थापना नेपाली लिच्छवी राजा शिवदेव द्वारा 6 ई. में की गई थी। बौद्धनाथ स्तूप UNSCO की विश्व धरोहर है। इन्ही कारणों से यह एक आकर्षण का केंद्र है और इसलिए दुनिया भर से लोग यहाँ घूमने क लिए आते है।
3. Trekking in the Annapurna Region

Annapurna Region नेपाल में सबसे लोकप्रिय ट्रेकिंग क्षेत्रों में से एक है, और यह काठमांडू से 110 किलोमीटर दूर है, यह नेपाल का मोस्ट विस्टिंग प्लेस में से एक है। हर साल यहाँ हज़ारो लोग दुनिया भर से ट्रैकिंग करने आते है यह ट्रैक लगभग 17 से 20 दिनों का होता है।
4. Swayambhunath (Monkey Temple)

काठमांडू के पश्चिम की ओर एक पहाड़ की चोटी पर स्थित Swayambhunath Temple, जो दुनिया भर के लोगो के लिए आकर्ष्ण का केंद्र बना हुआ है। यह मंदिर पहाड़ में होने के कारण मंदिर के कुछ हिस्सों में बन्दर रहते है इसलिए इसे मंकी टेम्पल भी कहा जाता है। स्वयंभूनाथ एक पूरा कॉम्लेक्स है जिसके अंदर 13 छोटे और बड़े मंदिर है और यह मन को शांत करने वाली जगह है, इसलिए यहाँ लोग आना पसंद करते है।
5. Lumbini

Lumbini सिद्धार्थ गौतम (गौतम बुद्ध) की जन्मस्थल होने के कारण प्रसिद्ध है, काठमांडू से लगभग 250 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इस तीर्थ नगरी को, UNSCO की विश्व धरोहर स्थल की अनुसूचि में शामिल किया गया है। और यहाँ दुनिया भर से बुद्ध धर्म को मानने वाले लोग ज्यादा मात्रा में आते है।
तो ये थे नेपाल की मुख्य घूमने लायक जगह (tourist places in nepal in hindi) यदि आप नेपाल की ट्रिप बनाते है तो आप को इन जगहो में जरूर जाना चाहिए। तो आप को हमारा ब्लॉग आप को कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताये। और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।
आप हमारा YouTube चैनल भी subscribe कर सकते है।